80 हजार ट्रैक्टर के फायनांस की संभावना

फार्म मशीनरी में 15 प्रतिशत बढ़ौत्री होगी









 


भोपाल। मध्य प्रदेश में कृषि परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। खेती में मशीनों की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। फसलों की उत्पादकता में वृद्धि के लिए यंत्रीकरण अनिवार्य आवश्यकता बन रही है। सिंचाई का बेहतर उपयोग, मानव श्रम का कम प्रयोग, लागत में कमी, फसलों का घनीकरण- ये सब काम कृषि यंत्रीकरण से ही संभव है। म.प्र. में खेती का औसत रकबा 1.57 हेक्टेयर जबकि राष्ट्रीय औसत केवल 1.08 हेक्टेयर ही है। इसलिए राज्य में कृषि यंत्रीकरण में तीव्र गति से वृद्धि की संभावनाएं हैं। ये निष्कर्ष नाबार्ड ने वर्ष 2019-20 में स्टेट फोकस पेपर में प्रस्तुत किए हैं।



नाबार्ड ने कस्टम हायरिंग सेंटर्स के प्रदेश में तेजी से बढ़ते जाल पर प्रकाश डालते हुए स्टेट फोकस पेपर में बताया कि ट्रैक्टर, पॉवर टिलर, कम्बाईन हार्वेस्टर, बागवानी उपकरण की बढ़ती मांग आदि के वित्त पोषण की सम्भावनाएं राज्य में मौजूद हैं। वर्ष 2018-19 के 8845 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले वर्ष 2019-20 के लिए कृषि यंत्रीकरण के लिए 10203 करोड़ रुपये का ऋण आकलन किया गया है। यह गत वर्ष के मुकाबले 15.35 प्रतिशत अधिक है।


संभाव्यता रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 79,119 ट्रैक्टरों के वित्त पोषण की चालू वर्ष में संभावना है। वहीं पॉवर टिलर 38,412, थ्रेशर 59,704, कम्बाईन हार्वेस्टर 4849 हो सकते हैं। 








































मशीनभौतिक (संख्या)वित्तीय (रु. लाख में)
ट्रैक्टर79119482597.7
पावर टिलर3841262166
थ्रेशर59704143995
कम्बाईन हार्वेस्टर484977212.8
अन्य190422254331.7
कुल3725061020303

ग्वालियर आगे - नाबार्ड की रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर, भिंड, मुरैना जिले क्रमश: 6,000, 4,000 व 4398 ट्रैक्टर वित्त पोषण की संभाव्यता के साथ प्रदेश में आगे हैं। वहीं सागर, नरसिंहपुर जैसे प्रगतिशील जिलों में क्रमश: 4400, 2530 ट्रैक्टरों की संभावना है। 









खेती में वित्तपोषण की संभावनाएं


ये अनुमान जिला स्तर पर अग्रणी बैंकों और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) के लिए उनके वार्षिक ऋण योजनाओं (एसीपी) को तैयार करने के लिए एक आधार प्रदान करता है। उपयोग योग्य संभाव्यताओं की पहचान करने का उद्देश्य यह है कि नीति निर्माता अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देते समय इस दस्तावेज को संदर्भ के रूप में ले सकते हैं।


- एस.के. बंसल
चीफ जनरल मैनेजर नाबार्ड, म.प्र. रीजन



कम्बाईन हार्वेस्टर्स -म.प्र. में लगभग 4800 कम्बाईन के वित्त पोषण की संभावना है जिसमें से केवल मुरैना जिले में ही 1800 और होशंगाबाद में 1 हजार से ऊपर का आंकड़ा है।


एनपीए- प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण की संभावनाओं की उज्जवल तस्वीर के साथ नाबार्ड ने इस क्षेत्र में अन्य कृषि ऋणों के मुकाबले बढ़ते एनपीए पर भी चिंता व्यक्त की है। साथ ही तकनीकी ज्ञान के अभाव में सही यंत्र का चुनाव न होना, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कृषि मशीनरी के सर्विस सेंटरों का न होना आदि विचारणीय बिन्दु हैं जो कृषि यंत्रीकरण की गति को धीमा कर देते हैं।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































(चार्ट नं. 2) (रुपये लाख में)
कृषि यंत्रों की जिलेवार संभाव्यता (2019-20)
क्रजिला         ट्रैक्टर्स        थ्रेशरकम्बाईन हार्वेस्टर्स     रोटावेटर   पुराने ट्रैक्टर्स   पॉवर टिलर्स
  भौतिकवित्तीयभौतिकवित्तीयभौतिकवित्तीयभौतिकवित्तीयभौतिकवित्तीयभौतिकवित्तीय
1आगर-मालवा600405012483931.20020183201152208374.4
2अलीराजपुर2601895.495307.8000000100180
3अनूपपुर2551224150420000080224200320
4अशोकनगर80047524001170004003785001462.5500900
5बालाघाट20309906.479579500006401792433692.8
6बड़वानी11956721.875280277.200003701248.7500
7बैतूल80043201300374450720000010001600
8भिण्ड40002430021006804000011554636.17375675
9भोपाल300162030086423220019275279.6300480
10बुरहानपुर130842.4260748.813196.04500480160570.88295495.6
11छतरपुर6883715.26881981.4432460.85121826.81672144018801579.2
12छिंदवाड़ा34252246812753672000011003927.4411751880
13दमोह70045369002592100176025024000350560
14दतिया1200777662597518259.211501380325975600960
15देवास27051406624904482861307.247005287.53901391.5200
16धार3315179012600748852915.2137131.529503389.600
17डिण्डोरी461276632584500245235.23084450720
18गुना11554686.75245793.800325370.80000
19ग्वालियर6000388801000015600100144000500120035005600
20हरदा120088563006751402261.730032400450810
21होशंगाबाद2100137763592.4101015953.96157515128252943.642007392
22इन्दौर3200300800028492.8001300468028004480
23जबलपुर1350804612003456508806005765001784470752
24झाबुआ6504738.595030780000008501530
25कटनी6003888330950.4601056180172.86002160180288
26खण्डवा3232093.04236679.68235.2110105.6201717.17240384
27खरगोन160080005806960000545163500
28मण्डला7354116665172900350336651829651544
29मन्दसौर8104827.612001872507206045.65101819.6812502000
30मुरैना439826717.8525118135.6418002907900345013848.300
31नरसिंहपुर253013742.96505101000391375.3615455512.56530848
32नीमच3001788290452.44564810076200713.6220352
33पन्ना4712543.4675218700005702287.9800
34रायसेन230013196.25345110560.06356.10022998715.5100
35राजगढ़201513057.220143141.841652369.4357342.723551107.67121139.2
36रतलाम293215832.87022021.7636576702673.927022504.7611691870.4
37रीवा266012768619015187.22073643.235033615305459.0431004960
38सागर440028512180051841001760150014400020003200
39सतना25901398628409201.6000010084046.11200
40सीहोर200097602000312030430.80025060000
41सिवनी195012792825237600008002856.328001280
42शहडोल275132032552010143.6305292.8100280375600
43शाजापुर18001215000006064.880025206001080
44श्योपुर4803110.44201209.61301872004151328390624
45शिवपुरी157010173.615404435.22503600001270406420603296
46सीधी179859.2139338.726010564543.293331.824198316.8
47सिंगरौली4512374.5153881257.1239630.04500121485.694150270
48टीकमगढ़180972180518.418259.21817.28180642.247201152
49उज्जैन1625117001310235815024008012830096013502700
50उमरिया100607.52760.757110.25000080144
51विदिशा13269785.88005589.1378408.246321535.7611872136.6
 योग79119482597.759704143995484977212.81590017810.162783399494.213841262166